फतह सिंह उजाला
मानेसर। नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने निगम क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मंडियों और ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ पर लगाई जा रही दुकानों, खोखों पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा अस्थायी और स्थायी स्ट्रक्चरों को ध्वस्त किया।
निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार के निर्देश पर एसडीओ शशिकांत, विकास शर्मा, जेई जयबीर, देवेंद्र, मंदीप, धीरज और इंफोर्समेंट विंग के कर्मचारियों ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद दुकान और मंडी संचालकों से इस बारे निर्देश दिए गए थे। परंतु संचालकों ने उन्हें स्वयं नहीं हटाया। बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और खेड़की दौला थाना पुलिस की मदद से कार्रवाई को शांतिपूर्वक ढंग से किया। पुनीत कुमार ने कहा कि पूरे निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। सड़क, ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अस्थाई या स्थायी निर्माण कर सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।