बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार 

अतिथि भवन ललपनिया में बुधवार को जेपीटी एवं जीएसटी निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायियों को जीएसटी निबंधन प्रक्रिया और जेपीटी से जुड़े नियमों की जानकारी देना था। इसमें क्षेत्र के कई व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम में जीएसटी के फायदे, रिटर्न फाइलिंग और अनुपालन से जुड़ी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित व्यवसायियों ने अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कर पदाधिकारी धनंजय प्रकाश ने बताया कि कोई भी व्यापारी, संवेदक, या पेशेवर व्यक्ति जो इस दायरे में आते हैं, उन्हें पेशा कर अधिनियम के अनुसार निबंधन करवाना आवश्यक है। वहीं ललपनिया के कर सलाहकार सुजीत कुमार प्रसाद द्वारा झारखंड पेशा कर अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों से छोटे व्यापारियों को कर प्रणाली समझने में मदद मिलती है और पारदर्शिता बढ़ती है। मौके पर संवेदक पुजारी उरांव, मुरली केवट , जय प्रकाश नायक, सुजीत साव, विजय चौहान, सेराज आलम, इरफान अंसारी, अरुण ठाकुर उपस्थित थे।