ओम प्रकाश तिवारी 
मोतिहारी। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सोमवार देर रात चिरैया थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित घटनास्थल का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, पुलिस वाहनों तथा बंदी गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर सतर्कता बरती जाए। उन्होंने आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और सतत निगरानी आवश्यक है। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मोतिहारी पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

 

1. चिरैया थाना क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक।
2. नगर थाना में अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक।
3. पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को