मुंडेरवा,बस्ती। धर्मेन्द द्विवेदी
बस्ती कांटे मार्ग के किनारे मुंडेरवा पोस्ट आफिस के सामने स्थित मकान में किराना का कारोबार कर रहे कारोबारी उमेश अग्रहरी का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला।जिसे देख ब्यापारी के पुत्र ने फोनकर घर वालो और मकान मालिक को सूचित किया।मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य लोगों ने उमेश को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंडेरवा ले गये।मौजूद चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।जिलाचिकित्सालय के डाकक्टरों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मंझरिया चौराहे पर रविवार को उमेश अग्रहरि पुत्र श्रीराम अग्रहरि निवासी रामपुर रेवटी ने अपने किराने की दुकान में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिए।इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब उनका20वर्षीय पुत्र निखिल सुबह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का शटर अभी नही खुला है,और उसके पिता की बाईक बाहर खड़ी है।दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा उमेश फांसी का फंदा बनाकर लटके हुए है।निखिल ने फोन करके इस बात की जानकारी परिजनों और मकान मालिक को दिया।मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने उमेश को फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंडेरवा पहुचाया।मौजूद चिकित्सक ने उन्हें जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया।जिलाचिकित्सालय पर जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।दिवंगत के पुत्र निखिल ने बताया कि सुबह मंझरिया चौराहे पर किराने की दुकान खोलने के लिए आये थे।जब कुछ देर बाद वह आया और दुकान का शटर बंद देखा और बाईक बाहर खड़ी थी तो वह अंदर दाखिल हुआ तो उसके पिता रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहे है।
दिवंगत के चार पुत्र निखिल20वर्ष, राहुल18,साहिल15और आर एन08वर्ष तथा पत्नी पूनम के साथ अपने मुंडेरवा बाजार में स्थित मकान पर रहता था,और वही से आकर यहां किराये के मकान में थोक और फुटकर किराने की दुकान चलाता था।
वही चर्चा है कि दिवंगत किराना व्यवसाई किसी व्यक्ति से ब्याज पर रुपया लिया था जिसकी रविवार को वापसी थीं। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि बीते शनिवार को सूदखोर द्वारा रविवार को रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। जिसके प्रताड़ना से परेशान होकर किराना व्यवसाई ने बिना किसी को कुछ बताए रविवार की सुबह यह खौफनाक कदम उठाया और रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली।
इस विषय पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया सूचना मिली है।उसी आधार पर शव का पंचायत नामा भरवाया जा रहा है।अभी पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है।