धर्मेन्द्र द्विवेदी /बस्ती, यूपी =बस्ती जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,पकड़े गए आरोपियों में श्यामपाल जनपद बरेली,मिराजुल रहमान और अतिकूर पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल हैं,

आरोपी गांव-गांव घूमकर मोबाइल फोन खरीदते थे और उन्हीं का इस्तेमाल साइबर अपराधों को अंजाम देने में करते थे,छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 156 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,180 कीपैड फोन,285 फोन मदरबोर्ड, डीसी मशीन,पावर बूट केबल और 21,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा साइबर अपराध में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन की IMEI ब्लॉक किए जाने के कारण ये अपराधी बार-बार नए फोन खरीदते थे,बाद में ये मोबाइल फोन कोलकाता ले जाकर दुकानदारों को बेच दिए जाते थे,उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने भरवालिया मंदिर के पास से गिरफ्तार किया,पुलिस आगे की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

बाइट=श्यामकांत(अपर पुलिस अधिक्षक,बस्ती)