बलरामपुर। जनपद के बनकटवा रेंज अंतर्गत बेलवा दममार गांव के पास अवैध रूप से सागवान की कटान का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग 35 बोटा अवैध सागवान लकड़ी तथा एक अभियुक्त को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद बरामद लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और आरोपी को बनकटवा रेंज कार्यालय लाया गया।
वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि बिना परमिट सागवान की कटान और परिवहन किए जाने के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है तथा अवैध कटान में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही