केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 17 अप्रैल को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बीपीएल परिवारों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।
विद्युत विभाग एवं बैंकिंग सेक्टर के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सभी PSU बैंकों के प्रमुखों को बैठक में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान योजना से संबंधित सभी लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की गहन समीक्षा की जाएगी तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा जा सके।
लोन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर तक योजना की जानकारी पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।