रवि सिन्हा/डुमरी

डुमरी:-डुमरी के कुलगो दो तेज रफ्तार बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर। जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना डुमरी थाना क्षेत्र कि है। वहीं हासदे के बाद स्थानीय लोगों ने दो घायलों को मीना जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया।  वही एक घायल रेफरल अस्पताल में लाया गया। बताया जा रहा है कि मृतिका मंजू देवी जो विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फराचाच सारुकुदर से कुलगो गैस एजेंसी गैस लेने के लिए अपने देवर जितेंद्र कुमार महतो के साथ बाइक मे सवार हो कर आ रहा थी। इसी दरमियान राजधनवार से लौट रहे फैजल फिरदौस एवं एहसान अंसारी की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई तथा सभी घायल हो गए।
फिलहाल तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। एवं घटना की सूचना डुमरी पुलिस को दे दी गई।