बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार :बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट डैम में मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी के साथ गंगा दशहरा उत्सव 2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन एवं जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित भव्य गंगा आरती में सम्मिलित होकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तेनुघाट डैम में बोटिंग का आनंद भी लिया। इस मौके पर मंत्री जी ने कहा कि — “माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति एवं जीवनधारा की प्रतीक हैं। गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण करना होगा।” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने जिला प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।