दिनेश कुमार रजक /चित्तरंजन:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर शुक्रवार को पीएम श्री केंद्र विद्यालय चित्तरंजन में एक पेड़ माँ के नाम 3.0 महा-अभियान का उत्साह और गरिमा के साथ आयोजन हुआ। पर्यावरण संरक्षण और माँ के सम्मान को समर्पित इस कार्यक्रम में पूरे विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या टेक धारनी ने वृक्षारोपण कर किया। उन्होंने कहा एक पौधा लगाना केवल प्रकृति सेवा नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करने का पावन संकल्प है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की भूमिका पर जोर दिया। इस अभियान में छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों ने मिलकर परिसर में औषधीय, छायादार और फलदार पौधे लगाए। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दोहराया।