तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया
तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र के लोकाय बजरंग बली मंदिर के पास जमीन पर मकई रोपने के विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चला।हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से छह लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज तिसरी अस्पताल में डाक्टर महेश्वरम के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी चन्दन कुमार ने की।
एक पक्ष के प्रमिला देवी ने बताई कि लोकाय में बजरंगबली मंदिर के पास विवादित जमीन के बगल जमीन में वर्षों से जोत कोड कर रहे है सोमवार को अपने भाई रामदेव यादव,राजेश यादव ओर नाती गोविंद कुमार मकई लगाने गए थे।मकई लगाने के लिए जमीन कोढ़ ही रहे थे कि विपक्षी मनोज शर्मा,सचिन शर्मा ओर अन्य दो लोग ईंट पत्थर से हमला कर दिया।मनोज शर्मा चाकू से हमलोग पर वार किया।हमला से घबरा कर हमलोग वहां से जान बचा कर भाग गए।मारपीट में रामदेव यादव का माथा ओर शरीर में कई जख्म हो गए।राजेश यादव का पैर जख्मी हो गया वही प्रमिला देवी का ललाट जख्मी हो गया।दूसरे पक्ष के मनोज शर्मा को अंदरूनी चोट लगी ,सचिन शर्मा को माथा फट गया ओर देवंती देवी का एक हाथ जख्मी हो गया।राहुल शर्मा ने कहा कि विवादित जमीन पर मकई रोपने गया था मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया।जबकि उक्त भूमि की मामला कोर्ट में चल रहा है।