logo

जामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना

 


जामताड़ा / दिनबंधु राउत: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने भगवान शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधानसभा क्षेत्र एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि आमलवानी जैसे आदिवासी बहुल गांव में भगवान शिव के साथ-साथ आदिवासी समाज के वीर नायकों सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धा अर्पित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक जागरूकता का आह्वान करते हुए लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का आदिवासी समुदाय आज भी अपेक्षित विकास से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में अग्रणी स्थान मिलना चाहिए था, वे आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। मौके पर गणेश किस्कू, उत्तम हांसदा,एबिटा हांसदा सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला पुरुष शामिल थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS