बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार

तेनुघाट महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना,इकाई के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि नशा एक सामाजिक और आर्थिक अभिशाप है। यह व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से खोखला कर देता है। युवा पीढ़ी को इससे बचाना हमारी प्राथमिकता है।
एन.एस.एस. पदाधिकारी प्रोफेसर रावण माझी ने कहा कि एन.एस.एस. का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से परिवर्तन लाना है। कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और क्षमता को नष्ट कर देता है, इसलिए समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे। मौके में  प्रोफेसर धनंजय रविदास, विनय कुमार यादव, प्रेम कुमार, मुन्नालाल सोनी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।