दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:जेजेएस डिग्री कॉलेज मिहिजाम के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने महुलबना गांव में शिक्षा और युवा पलायन पर जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को बालिकाओं और लड़कों को समान रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति की जानकारी दी और अशिक्षा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। मध्य विद्यालय महुलबना के स्कूली बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, एनएसएस इकाई 2 के द्वारा अमोई गांव में युवा पलायन की समस्या पर युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।