रवि सिन्हा /डुमरी
डुमरी:-डुमरी में शांतिमय माहौल में मोहर्रम पर्व संपन्न करवाने के लिए अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। वही अनुमंडल क्षेत्र के डुमरी, निमियाघाट, मधुबन, पीरटांड़, खुखरा थाना क्षेत्र में जगह-जगह मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किया गया है एवं उन्हें प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी परिस्थिति में मोहर्रम पर्व में माहौल खराब ना हो सके। डुमरी अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है इस नियंत्रण कक्ष में किसी भी अनहोनी घटना एवं आसामाजिक तत्वों द्वारा पर्व में खलल डालने तथा अन्य अप्रिय घटनाओं के लिए सूचना देने के लिए दूरभाष संख्या 9523042771 प्रशासन द्वारा सार्वजनिक किया गया है। डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर पूर्व से ही डुमरी अनुमंडल प्रशासन द्वारा जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है। जिसके लिए गुरुवार शाम डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता,,डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आविद खान, डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण वर्मा, पीरटांड प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी, पीरटांड अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी की मौजूदगी में सभी प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट को आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस संबंध में डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था के संधारण के लिए जो दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है, उनकी ब्रीफिंग थी। उनकी ब्रीफिंग हम लोगों ने की कि उनको क्या करना है, क्या नहीं करना है, कैसे अच्छे माहौल में हमारे डुमरी अनुमंडल के लोग मुहर्रम मनाएंगे और कैसे लोगों की सुरक्षा हमें करनी है और इन्हीं बिंदुओं पर हम लोगों ने इंपॉर्टेंट ब्रीफिंग की है।
मौके पर दर्जनो प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट कर्मचारी गण उपस्थित थे।