रफ्तार मीडिया /हजारीबाग:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीसीआर पुलिसकर्मियों पर हाईवा वाहन से अवैध रूप से पैसे की वसूली करने के लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद एक हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।