रफ्तार मीडिया संवाददाता मिलन भगत/गोड्डा
गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल कार्यालय के समीप नगर पंचायत कर्मीयो द्वारा प्रस्तावित आउटसोर्सिंग व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है । धरना प्रदर्शन के दौरान उनके द्वारा जमकर नारे बाजी की गई l आंदोलनकारी कर्मियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के लिए जारी निविदा प्रक्रिया को रद्द करने की मांग उठाई है l उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने से वर्षों से कार्यरत कर्मियों के रोजगार पर संकट गहरा जाएगा। धरना पर बैठे कर्मियों ने कहा कि इसकी सूचना यहां के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को दे दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है l अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने सरकार और प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने तथा कर्मियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है l मौके पर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी एवं अन्य नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद हैं।