सोनाहातु थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना सोनाहातु-सिल्ली-रंगामाटी मुख्य मार्ग के जाडेया मोड़ स्थित संगम होटल के सामने की है, जहां शाम के वक्त लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी।स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच संगम होटल के सामने सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही सोनाहातु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक के बारे में कोई सुराग मिल सके।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।