रामगढ़वा पुलिस ने पंचमिडिया निवासी अर्जुन पंडित हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य अभियुक्त सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तकनीकी अनुसंधान व मानव आसूचना के आधार पर पुलिस ने धनेश महतो, रूपेश महतो व राजेश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में धनेश ने स्वीकार किया कि मृतक अर्जुन का उसकी पत्नी नितु कुमारी से अवैध संबंध था। इसी रंजिश में तीनों ने लोहे के फाइटर से मारकर व गला दबाकर हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त फाइटर बरामद।