सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया
रांची: पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शुक्रवार को रांची के विभिन्न मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हटिया मंडल में केंद्रीय महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

*पर्यावरण को संरक्षित करना बेहद आवश्यक- अन्नपूर्णा देवी*
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आमजनमानस को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना बेहद आवश्यक है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर हर किसी को जोड़ा है लोगों का भावनात्मक जुड़ाव इस अभियान से हो रहा है। उन्होंने जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग का शिकार विश्व हो रहा है इसलिए आज हमें वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने है और आने वाले पीढ़ी के भविष्य को भी बचाना है। अन्नपूर्णा देवी ने वर्तमान की परिस्थिति को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इन दिनों पानी की किल्लत यानी कि वॉटर लेवल नीचे जा रहा है इसके साथ साथ वातावरण प्रदूषित हो रहा है इसलिए सभी से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए क्योंकि एक पेड़ से बहुत सारे फायदे हैं।

*प्रत्येक दिन प्रयास करे एक पेड़ अवश्य लगाए*
वहीं, रफ्तार मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील भी किया है कि प्रत्येक दिन एक पेड़ लगाने का प्रयास अवश्य करें ऐसा करने से हमारा पर्यावरण निश्चित तौर पर संरक्षित होगा। उन्होंने सभी से आह्नान करते हुए कहा कि अगर हमारे घर के समीप कोई खाली जमीन है वहां हम पेड़ लगाए और लोगों को भी अपने साथ जोड़े अगर कोई सरकारी जमीन है वहां समाज के लोगों के साथ एक कमिटी का गठन करें और सामुदायिक सहभागिता के साथ हम हर एक कार्य को सफल बना सकते हैं निश्चित तौर पर हम सब मिलकर पेड़ लगाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे और अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे।

*कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही सहभागिता*
पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा रांची महानगर के अंतर्गत हटिया मंडल में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्षा  सुप्रिया दुबे , राम मनोज साहू, महावीर महतो, गणेश साहू, प्रवीण झा, चंद्रमा प्रसाद, पारस सोनी, अर्चना सिंह, सोनाली, मोहन सिंह, कृपाल महतो और झरिया उरांव की सहभागिता रही।