विभूति सिंह/भागलपुर: नवगछिया।बीते 6 अप्रैल २०२५ को वादी सोसित कुमार द्वारा गोपालपुर थाना को आवेदन दिया गया। जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्रामीण चंदन मंडल एवं ५-६ अन्य व्यक्तियों द्वारा गंगा नदी में भैंस नहलाने के एवज में रंगदारी की मांग की गई।जिसका विरोध करने पर इनलोगों के द्वारा वादी एवं इनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज मारपीट तथा फायरिंग की गई। इस संबंध में गोपालपुर थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आज इस कांड में संलिप्त नवटोलिया निवासी ब्रह्मदेव मंडल का पुत्र चंदन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर माननीय न्यायालय SPL पाॅक्सो कोर्ट भागलपुर,पाॅक्सो कांड संख्या-१५०/२५ के एन बी डब्लू वारंटी बिहपुर थाना अंतर्गत सोनवर्षा निवासी स्व वरूण राय का पुत्र अनिल राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।