दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:सियाराम सनातनी महासभा राष्ट्रीय संगठन द्वारा संपूर्ण भारत में हिंदू एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है। संगठन देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसंपर्क के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करने की दिशा में अग्रसर है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत कुमार सिंह मिहिजाम के कामाख्या मंदिर आमबगान पहुंचे। यहां उन्होंने मां कामख्या से प्रार्थना कर सभी हिंदुओं एकजुट हो इसके लिए मन्नत मांगा। यहां हुई खास मुलाकात में उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत कुमार सिंह ने बताया कि सियाराम सनातनी महासभा का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि समाज में जो हिंदू भाई-बहन आर्थिक या सामाजिक रूप से पिछड़े हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाकर आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे देश में सदस्यता अभियान और सामाजिक सहयोग के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अवनीत ने कहा कि संगठन हिंदू बेटियों को जागरूक करने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि लव जिहाद के मामलों को लेकर संगठन विशेष अभियान चला रहा है, ताकि बहन-बेटियों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। उनका कहना है कि युवाओं को सही जानकारी देकर समाज को मजबूत किया जा सकता है। संगठन पूरे भारत में जिला और प्रखंड स्तर तक अपनी इकाइयों का गठन कर रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिंदू समाज को एक मंच पर लाने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। मिहिजाम में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं मिहिजाम अध्यक्ष जीवन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सियाराम सनातनी महासभा का दावा है कि आने वाले समय में यह अभियान और अधिक गति पकड़ेगा और देशभर में हिंदू एकता की मुहिम को नई दिशा मिलेगी।