logo

ईचागढ़ में भव्य श्री श्री नवकुंज महायज्ञ का शुभारंभ, विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

 

सरायकेला: सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी द्वारा आयोजित पातकुम, ईचागढ़ में पंचम वर्षीय श्री श्री नवकुंज महायज्ञ का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन के साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ का विधिवत आरंभ हो गया।इस अवसर पर ईचागढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, डॉ. भूषण मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि पातकुम, ईचागढ़, गौरांगकोचा सहित आसपास के गांवों के सामूहिक प्रयास से इतना विशाल धार्मिक आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है तथा आपसी एकता और सात्विकता का भाव बढ़ता है।नवकुंज महायज्ञ में 54 संकीर्तन दल भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न नौ मंदिरों में लगातार नौ दिनों तक दिन-रात अखंड हरी नाम संकीर्तन करेंगे। नौ दिवसीय नवकुंज महायज्ञ का समापन 24 फरवरी को होगा।इस महायज्ञ में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा क्षेत्र से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरी नाम का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय मंडल, सचिव अमर नाथ यादव, कोषाध्यक्ष राखोहरि सिंह मुंडा, कालीदास आदित्य देव, सुभाष दत्ता, सपन आदित्यदेव, पूर्व प्राचार्य जी.पी. राजवाड़, रंजीत टुडू, मनोरंजन महतो, शंभुनाथ महतो सहित सैकड़ों सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS