दीनबंधु राउत/जामताड़ा:विश्व पर्यावरण दिवस पर जामताड़ा प्रखंड की शिवली बड़ी पंचायत प्रांगण स्थित बनवासी विकास आश्रम के तत्वधाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ बाल अधिकारों और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल कर सुरक्षित वातावरण देते हैं, वैसे ही पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है। बदलते पर्यावरण के कारणों पर विस्तृत चर्चा कर आने वाली पीढ़ी के लिए पारिस्थितिक तंत्र बचाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा कर लोगों को जागरूक किया गया।