अयोध्या के मणिरामदास छावनी, वासुदेवघाट में आयोजित छोटी छावनी के महंत व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपालदास महाराज का 88वाँ जन्म महामहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ये जन्म महामहोत्सव 19 जून से शुरू हुआ और 27 जून को संत, महंत समागम के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। जन्म महा महोत्सव कार्यक्रम मे राम कथा का भी आयोजन हुआ। कथा समापन के बाद संत महंत समागम का आयोजन हुआ जिसमें अयोध्या व पूरे भारत के संत महंत सम्मिलित हुए और राम कथा व जन्म महामहोत्सव कार्यक्रम का आनंद दिया। इस 10 दिवसीय भव्य कार्यक्रम में देश भर से आए पूज्य संतों ने भाग लिया और महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। ​इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही 'श्रीराम कथा महोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें पूज्य संत महंत मिथिलेश नन्दिनी शरण जी महाराज (सिद्धपीठ श्री हनुमत निवास) ने कथा व्यास के रूप में अमृत वर्षा की गयी।जन्म महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य नेताओं और प्रबुद्धजनों ने उपस्थिति दर्ज कराई। ​वही इस कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता व (निo जिलामंत्री) आकाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि महाराज जी का जन्म उत्सव हर वर्ष अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दौरान 24 घंटे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। अयोध्या धाम की पावन धरा पर आयोजित इस उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।