अरेराज। गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के लौरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, सुशासन और अंत्योदय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही विकास और सेवा के संकल्प को गति देती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति और विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने, उनके नेतृत्व कौशल को निखारने और राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।