ओमप्रकाश तिवारी 
मोतिहारी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के निर्देशन में मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े पीड़ितों की मुक्ति, पुनर्वास और पुनर्स्थापना के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान छौरादानो थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर 23 नाबालिग लड़कियों तथा 1 नाबालिग लड़के को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गए आरोपितों में:
रामबाबू राय (65 वर्ष), संचालक, प्रिया राज म्यूजिकल ग्रुप, ग्राम एकडेरिया, थाना छौरादानो।
संगीता देवी (25 वर्ष), राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप से संबंधित।
अगस्त कुमार (27 वर्ष), ग्राम तिनकोनी, थाना दर्पा।
अभियान के दौरान कुल छह आर्केस्ट्रा ग्रुपों में कार्रवाई की गई, जिनमें:
राज म्यूजिकल ग्रुप
राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप
भोला साह म्यूजिकल ग्रुप
रामबाबू यादव म्यूजिकल ग्रुप
रिया राज म्यूजिकल ग्रुप
लाजवाब आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप
शामिल हैं।
रेडिंग टीम में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन की खुशबू कुमारी एवं अभिषेक कुमार, ग्राम नियोजन केंद्र के सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार एवं सुनील कुमार, रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन के सिद्धांत घोष, न्याय नेटवर्क के गौरव कुमार, एएचटीयू प्रभारी पीआई सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, छौरादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, महिला थाना की पीएसआई रूपरेखा कुमारी तथा पुलिस केंद्र मोतिहारी के महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी एवं बाल शोषण के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।