तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया रंजन कुमार/तिसरी गांवा मुख्य सड़क के बीच पालमो मध्य विद्यालय के सामने बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। बाइक सवार  प्रिंस कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार की मौत इलाज के दौरान तिसरी अस्पताल में हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतक परिवार समेत आस पास के लोग अस्पताल पहुंचे। 
बताया जाता है कि बाइक से  विजय राउत के पुत्र प्रिंस राउत ओर बिजेंद्र राउत के पुत्र  विवेक राउत तिसरी  से मिठाई लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से काले रंग की बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो के ड्राइवर सीट तरफ अगला हिस्सा ओर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रथम दृष्ट्या लोगों ने बताया कि टक्कर जोरदार होने से बाइक में सवार दोनों युवक दूर तक जा गिरा। 
घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में मृतक के बड़े चाचा जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत,मुखिया प्रतिनिधि महेश राउत,भाजपा नेता रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव,नरेश यादव सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे।
पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर भेज दिया। तिसरी पुलिस बोलेरो ओर बाइक को जप्त करने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।