दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।जामताड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने सोमवार को दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सगीर खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा नगर कमेटी का विस्तार किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, विजय राउत एवं वासुदेव मरांडी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मुख्तार शेख को नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मुस्लिम खान एवं इरशाद खान को उपाध्यक्ष, अनवर शेख को सचिव, शेख समीम को कोषाध्यक्ष, इसराइल शेख एवं हाशिम शेख को सह सचिव तथा साहिल शेख एवं चांद शेख को संगठन सचिव बनाया गया। नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्तार शेख ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस भरोसे पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को जामताड़ा नगर क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर तक संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने युवाओं एवं अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर देने की बात कही। वही जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाले दिनों में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान ने कहा कि जिला कमेटी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे निभाते हुए वे लगातार संगठन के विस्तार में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले जामताड़ा प्रखंड कमेटी एवं मिहिजाम नगर कमेटी का विस्तार किया जा चुका है और अब उसी क्रम में जामताड़ा नगर कमेटी का गठन किया गया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन हित में दिन-रात मेहनत कर पार्टी को और मजबूत करेगी। वहीं जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने कहा कि जामताड़ा प्रखंड एवं मिहिजाम नगर कमेटी के गठन के बाद अब अन्य प्रखंडों में भी जल्द ही कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की कमेटियां सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर पा रही थीं, लेकिन सगीर खान के जिला अध्यक्ष बनने के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आलम अंसारी, रहीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, अबुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।