पश्चिम बंगाल: हुगली जिले की चंदननगर नगर निगम के मेयर राम चक्रवर्ती समेत 30 तृणमूल कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। डिप्टी मेयर मुन्ना अग्रवाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था,
इसके चलते चंदननगर नगर निगम का बोर्ड गिर गया और चंदननगर कॉर्पोरेशन तृणमूल के हाथ से निकल गया। राम चक्रवर्ती ने बताया पिछले पंद्रह सालों से राज्य में हमारी सरकार थी, मुझे भी अपने मेयर काल में क्षेत्र के जनता के लिए भरपूर काम करने को मिला जिसे मै अपना सौभाग्य मानता हूं विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को जीताया है अब जनता की सेवा करने का काम उन्हें मिला है। आशा है यह सरकार भी निस्वार्थ जनता की सेवा करेंगी। वही भाजपा विधायक दीपांजन गुहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का साफ - साफ कहना है। जीरो टॉलरेंस के साथ हमारी सरकार काम करेगी, किसी भी विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या कट मनी का खेल हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार का साफ कहना है बिना रंग और बिना दल देखें जनता को सुविधा मिले उसे दिशा में अब हर क्षेत्र में काम किया जाएगा।