रफ्तार मीडिया /हजारीबाग /सुमन सिन्हा
हजारीबाग जिला प्रशासन ने मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय भवन परिसर में हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। इसका उद्घाटन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमन्त सती ने किया। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत स्थापित यह हेल्प डेस्क मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान करेगा।
हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर नए मतदाता पंजीकरण, नाम में संशोधन, मतदाता सूची से नाम विलोपन सहित निर्वाचन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा दिव्यांग, प्रवासी और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था की गई है, ताकि वे निर्वाचन प्रक्रिया में आसानी से भाग ले सकें।
समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित इस हेल्प डेस्क में प्रशिक्षित कर्मी तैनात किए गए हैं, जो मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR-2026 के तहत अपने निर्वाचन संबंधी कार्यों और जानकारी के लिए हेल्प डेस्क एवं टोल फ्री नंबर 1950 का अधिकतम उपयोग करे