फतह सिंह उजाला 
गुरुग्राम 10 जुलाई । नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को शुक्रवार को शिबास कबिराज, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित *Biotic Waste Limited कंपनी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट (डिस्ट्रॉय) किया गया।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में *157 किलोग्राम 362 ग्राम 97 मिलीग्राम गांजा, 2 किलोग्राम 776 ग्राम 113 मिलीग्राम चरस, 33 ग्राम 258 मिलीग्राम हेरोइन, 79 ग्राम 82 मिलीग्राम स्मैक, 853 ग्राम 44 मिलीग्राम कोकीन, 35 ग्राम 40 मिलीग्राम एमडीएमए, 1 किलोग्राम 8 ग्राम सुल्फा तथा 105 किलोग्राम 320 ग्राम पोस्ता भूसी (पॉपी हस्क) शामिल है। कुल 92 मामलों में बरामद 267 किलोग्राम 466 ग्राम 634 मिलीग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन को विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्परिणामों तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति भी निरंतर जागरूक किया जाता है। इस दौरान डॉ. अंशु सिंगला, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम तथा मुकेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम उपस्थित रहे।