जितेंद्र कुमार दास/तोपचांची : किसानों, महिलाओं और युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा धनबाद जिला महामंत्री विकास कुमार महतो ने किया।
धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि किसानों को ओलावृष्टि व प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और विकास कार्य ठप पड़े हैं।
धरना के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।