19 मई को पहले चरण और 02 जून को दूसरे चरण के सहयोग शिविर की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन द्वारा तीसरे चरण के सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। तीसरे चरण का सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 16 जून 2026 को जिला के सभी 27 प्रखंडों के 71 पंचायत में आयोजित किया जाएगा।
आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
16 जून को समाधान शिविर का आयोजन :-
1.आदापुर प्रखंड के तीन पंचायत श्यामपुर, भवानीपुर और बरवा में किया जाएगा जिसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
2.छौरादानो प्रखंड के तीन पंचायत एकडरी, दरपा और कुदरकट में सहयोग शिविर का आयोजन होगा जिसके लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
3.रामगढ़वा प्रखंड के तीन पंचायत रघुनाथपुर, टोला ब्रीता बैरिया और चंपापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
4.रक्सौल प्रखंड के दो पंचायत पैनटोका और जोकीयारी में
5.बनकटवा प्रखंड के दो पंचायत बिजबनी उत्तरी और झाँझरा में सहयोग शिविर लगेगा।
6.चिरैया प्रखंड के तीन पंचायत सीरौना, खरतरी मध्य और खरतरी पश्चिम पंचायत में ।
7.ढाका प्रखंड के तीन पंचायत खरुवा चैनपुर, जटवलिया और गुरहनवा में।
8.घोड़ासहन प्रखंड के दो पंचायत घोड़ासहन उत्तरी और घोड़ासहन दक्षिणी में।
9.मधुबन प्रखंड के दो पंचायत तालिमपुर और स्वांगिया में।
10.पकड़ीदयाल प्रखंड के दो पंचायत धनौजी और चैता में
11.पताही प्रखंड के तीन पंचायत बेतौना, गोनाही और देवापुर में।
12.फेनहारा प्रखंड के दो पंचायत फेनहारा और बारा परसौनी में।
13.तेतरिया प्रखंड के दो पंचायत घेघहा नरहा पानापुर में।
14.बंजरिया प्रखंड क दो पंचायत सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिम मे।
15.कोटवा प्रखंड के तीन पंचायत बथना महारानी भोपत और जसौली पट्टी में
16.मोतीहारी प्रखंड के तीन पंचायत रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी और बासमनपुर में।
17.पिपरा कोठी प्रखंड के दो पंचायत सलेमपुर और सूरजपुर में में।
18.सुगौली प्रखंड के तीन पंचायत मानसिंह उत्तरी, मान सिंह दक्षिणी, और छपरा बहास उत्तरी में।
19. तुरकौलिया प्रखंड के
पंचायत सपही, शंकर सरैया उत्तरी और शंकर सरैया दक्षिणी में।
20. चकिया प्रखंड के तीन पंचायत रामगढ़ महूआवा, कुअरपुर और बेदीबन मधुबन में।
21. कल्याणपुर प्रखंड के तीन पंचायत गवंद्रा दक्षिणी, गवंद्रा उत्तरी और मनीछपरा में
22. केसरिया प्रखंड के तीन पंचायत दक्षिणी हुसैनी, खिजीपुरा बेनीपुर और कढ़ान में
23. मेहसी प्रखंड के दो पंचायत कोठिया हरिराम और बकरी नजीर में।
24.अरेराज प्रखंड के तीन पंचायत मगुराहा, मिश्रौलिया और सरेया में।
25.हरसिद्धि प्रखंड के तीन पंचायत बैरियाडीह,उज्जैन लोहियार और मठ लोहियार में।
26.पहाड़पुर प्रखंड के तीन पंचायत नोवाडीह,परसौनी और पश्चिमी सरैया में।
27.संग्रामपुर प्रखंड के तीन पंचायत बरवा, भटवालिया और भवानीपुर उत्तरी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा 16 जून को आयोजित होने वाले पंचायत शिविर से पहले उक्त पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने एवं सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।