रफ़्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता डकरा : सोमवार को यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन के कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, सीसीएल जेसीसी सदस्य एवं कोल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अशोक यादव का डकरा वीआईपी गेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कोयला श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की और यूनियन की सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी ली।नए श्रम कानूनों और ठेका मजदूरों के मुद्दों पर हुई चर्चा के दौरे के क्रम में अशोक यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मजदूरों को इसके प्रभावों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत उन्होंने विशेष रूप से ठेका मजदूरों (कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई और मजदूरों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई: सीएमपीएफ,और पेंशन की स्थिति, मेडिकल सुविधाओं के तहत मेडिकल कार्ड का लाभ, तय काम के घंटे और उनका अनुपालन, एनआईटी नियमावली के प्रावधानों की जानकारी दी।इस कार्यक्रम और बैठकों में केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ स्थानीय यूनियन के कई यूनियन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे: केंद्रीय टीम के ओमप्रकाश सिंह, बिनोद मिश्रा, भोला प्रसाद और शांतन कुमार,एनके क्षेत्र के यूनियन प्रतिनिधि कृष्णा चौहान, प्रेम कुमार, रमेश चौहान (विधायक प्रतिनिधि), दिनेश भर, अरबिंद कुमार, अशोक राम, जीतेन्द्र सिंह, दिनेश भुइया, अमृत भोकता, शिवप्रसाद चौहान सहित यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन के अन्य कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय मजदूरों ने यूनियन नेताओं का आभार व्यक्त किया और मजदूरों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।