राजधनवार: धनवार नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति, लगभग 1 करोड़ 95 लाख की लागत से जलापूर्ति पाइप लाइन विस्तारीकरण योजना का हूआ शिलान्यास। नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत लगभग 1 करोड़ 95 लाख की लागत से बुधवार को धनवार नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति पाइप लाइन विस्तारीकरण योजना का शिलान्यास हुआ। धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी व नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने संयुक्त रूप से धनवार बस पडा़व में योजना का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर व नारियल फोड़कर किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जलापूर्ति पाइप लाइन विस्तारीकरण होने से लगभग 840 लोग शुद्ध पेयजल से लाभांवित होगें। कहा कि जब तक अच्छी सड़कें, स्वास्थ, शिक्षा व पेयजल सुविधा ठीक नहीं होगें तब तक विकास की कल्पना नहीं कर सकते ।अगर इन बुनियादी चीजों को हमलोग ठीक कर लेते हैं तो बहुत कुछ अपने आप ठीक होने लगता है। उन्होंने धनवार के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। कहा कि केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं को भी धनवार की धरती पर उतारने का प्रयास होगा।मौके पर नगर अध्यक्ष श्री संथालिया ने कहा कि धनवार नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत हथिया चट्टान, उपरैली धनवार, मायाराम टोला,राजा टोला बस पडा़व के पीछे, सिनेमा हॉल के पीछे, बेलदराडीह रोड़ सहित कई जगहों पर जलापूर्ति पाइप लाइन नहीं गया है जिससे वहां के लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही थी। पाइप लाइन लग जाने के बाद लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगा। कहा कि अभी तक लगभग 1583 घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है अब इस योजना के धरातल पर उतरने के बाद लगभग 840 वंचित घरों में भी पानी पहुंचेगा।उन्होंने धनवार को अर्द्ध शहरी क्षेत्र बताते हुए सभी क्षेत्र में पर्याप्त विकास किए जाने की जरूरत बताई तथा इसके विकास में विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से अपेक्षित सहयोग की उमीद जताई। कहा कि धनवार के विकास से संबंधित 17 फाइलें सरकार के पास पड़ी हुई हैं। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी, हर्षवर्धन, नगर प्रबंधक रंजन पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष विनिता कुमारी, भाजपा जिला ग्रामीण महामंत्री पवन साव, वार्ड पार्षद रामकुमार रोशन, राजा कुमार, मनीष तुरी, रजनीश वर्णवाल, पायल कुमारी, कंचन देवी, गुडी़ कुमारी, चिन्ता देवी, धनवार मंडल अध्यक्ष अरविन्द साव, नंदन कुमार, विजय कसेरा, पवन यादव, रोहित कुमार, पंकज यादव, अर्चना चौधरी, प्रवीण शर्मा आदि कई लोग शामिल थे।