मोतिहारी, बिहार में 15-18 अप्रैल 2026 तक चलने वाली डीआरडीओ की चार दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन आज डीआरडीओ के महानिदेशक (संसाधन एवं प्रबंधन) डॉ॰ रवीन्द्र सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति, जिलाधिकारी मोतिहारी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तथा उप महापौर मोतिहारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीआरडीओ से निदेशक, संसद, राजभाषा एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआरपीपीआई) और निदेशक, सिविल कार्य एवं संपदा निदेशालय (डीसीडब्ल्यूएंडई) भी मौजूद थे।

सांसद एवं रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष  राधा मोहन सिंह ने अपने वीडियो संदेश में बिहार में पहली बार इतने भव्य तरीके से डीआरडीओ प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए डीआरडीओ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी जनता और विशेषकर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है तथा लोगों से आग्रह किया कि वे आएं और डीआरडीओ के स्वदेशी उत्पादों एवं प्रौद्योगिकियों को देखें और गर्व का अनुभव करें।

डॉ॰ रवीन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम जनता को प्रेरित करना है, साथ ही युवा पीढ़ी को डीआरडीओ के साथ करियर बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शित प्रौद्योगिकियां देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को दर्शाती हैं।

प्रदर्शनी का विषय है- *‘शांति, सत्य और विज्ञान का संगम – सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की ओर’*। प्रदर्शनी में डीआरडीओ की बाईस प्रयोगशालाओं द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित उन्नत प्रौद्योगिकियां और प्रणालियां प्रदर्शित की जा रही हैं।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षाविदों और आम जनता के आने की उम्मीद