रवि सिन्हा /डुमरी
डुमरी:-डुमरी थाना में मोहर्रम को लेकर की गई शांति समिति की बैठक। जहां सभी समुदायों के लोग मौजूद थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र में किसी तरह की होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का अपील की गई है। इस दौरान लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई है और किस तरह की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को करने की हिदायत दी गई है। वही त्योहार के दौरान डीजे साउंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की बात भी कही गई है। बैठक में पुलिस प्रशासन ने सरकार की गाइडलाइन को बताया और कहा कि लोग आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। इस दौरान एसडीपीओ आविद खान,अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सहित भोला सिंह, यशोदा देवी,जामतारा मुखिया खेमलाल महतो, समसुद्दीन अंसारी,इदरीश अंसारी, मुमताज अंसारी, मुकतार आलम आदि मौजूद थें।