कासगंज: उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्टेशन प्रशासन ने संयुक्त रूप से सुरक्षा मीटिंग और जागरूकता अभियान चलाया।  

मंडल इज्जतनगर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कासगंज के IPF नरेश कुमार मीना, SI दीपक त्रिवेदी जीआरपी कासगंज और स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने आज 06.06.2026 को स्टेशन परिसर में बैठक कर सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। इसके बाद यात्रियों और आमजन को रेल सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया।  

*यात्रियों को दिए गए ये जरूरी निर्देश:*  
- चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने और पायदान पर यात्रा न करें  
- रेल परिसर में धूम्रपान, मद्यपान और गंदगी न फैलाएं  
- बिना वजह चेन पुलिंग न करें, रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं  
- अनजान व्यक्ति से खाना-पीना न लें, जहरखुरानी से बचें  
- रेलवे ट्रैक पार न करें, ज्वलनशील पदार्थ लेकर न आएं  
- महिला/दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा न करें  
- उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें  

अधिकारियों ने यात्रियों को नियमों के कानूनी प्रावधान, सुरक्षा लाभ और उल्लंघन पर दंड के बारे में भी जानकारी दी।