फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम 22 मई । 21 मई 2026 को एक पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम शिवास कविराज से पुलिस आयुक्त कार्यालय गुरुग्राम में आकर मिला । अपनी समस्या बारे अवगत कराते हुए कहा कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की 29 अप्रैल 2026 से लापता है। जिस संबंध में जिस पर पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा संबंधित थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम के प्रबंधक से उपरोक्त मामले में जानकारी प्राप्त की । जिस पर प्रबंधक थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम ने बताया कि उपरोक्त संबंध में दिनांक 30 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामले में पुलिस आयुक्त गुरुग्राम द्वारा अपराध शाखा को विशेष रूप से इस मामले की जांच सौंपी।
अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मामले में पुलिस आयुक्त गुरुग्राम से निर्देश मिलने के 8 घंटे के अंदर ही लापता नाबालिक लड़की को बरामद कर परिवार के हवाले किया। उपरोक्त अभियोग में लड़की के बयान पर पोक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं जोड़ी गई। थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चेतन (उम्र-19 वर्ष) निवासी बैजूपाड़ा जिला दोसा (राजस्थान) के रूप में हुई है।