कसया, कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी कसया मण्डल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को राम-जानकी मठ कसया में सम्पन्न हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, बूथ सशक्तिकरण और वृक्षारोपण सहित कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
*"DLP से हर कार्यकर्ता होगा प्रशिक्षित" - विश्वरंजन आनन्द*
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित कर वैचारिक रूप से मजबूत करती है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को "महान यज्ञ" बताते हुए कहा कि इसके जरिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सामाजिक, सांगठनिक और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 34 मण्डलों के प्रशिक्षण वर्ग एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक हो चुके हैं।
अब मण्डल कार्यसमिति से नीचे शक्ति केन्द्र, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, मोर्चा, प्रकोष्ठ और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सरल एप के माध्यम से “डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम” DLP से जोड़कर प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित दोनों प्रकार के कार्यकर्ता इसमें सहभाग करेंगे।
*बूथ स्तर पर पौधारोपण के निर्देश*
जिला उपाध्यक्ष डा. टीएन राव ने पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर पौधारोपण, बूथ समिति का भौतिक सत्यापन, पन्ना प्रमुख की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
*मण्डल अध्यक्ष ने जताया आभार*
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा ने की और आभार व्यक्त किया। संचालन मण्डल महामंत्री शम्भू प्रसाद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश दुबे, पवन कुमार दुबे, सत्यनारायण निषाद, उदयभान सिंह, राजकुमार, अजीत गुप्ता, सूरज वर्मा, राजन चौधरी, धिरेन्द्र सिंह सेंगर, अमरेन्द्र राव आदि उपस्थित रहे।