आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया
रामगढ़ : रामगढ़ विधायक ममता देवी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में झारखंड में गठबंधन की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में प्रणव झा के नाम का प्रस्ताव किया गया है।
ममता देवी ने कहा कि इस मुद्दे पर गठबंधन दलों की एक-दो बैठकें हो चुकी हैं जब प्रदेश प्रभारी के राजू जी और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री आए हुए थे ने मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है।और हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी चर्चा किया है । उन्होंने कहा कि अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्पष्ट रूप से यह घोषणा नहीं की है कि वह राज्यसभा की एक सीट पर उम्मीदवार उतारेगी या दो सीटों पर।
उन्होंने कहा, "जब तक मुख्यमंत्री का आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते हैं।"
गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन काफी अच्छी तरह से काम कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की ओर से एक उम्मीदवार झामुमो का और एक उम्मीदवार कांग्रेस का होगा।