अजीत कुमार / दिल्ली:उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र के नेहरू विहार D-2 में पानी के प्लाट पर चली ताबड़तोड़ गोलियां पानी के प्लाट पर रशीद 42 वर्षीय को ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने इस संगीन वारदात को अंजाम दिया और यह पूरा इलाका बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ वाला इलाका है बताया जा रहा है कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग की गई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचे हैं और राशिद को दिल्ली के जग प्रवेश हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया लेकिन अब से 6 महीने पहले भी इसी राशिद पर लगभग 8 से 9 राउंड फायरिंग की गई थी
लेकिन आज फिर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां मौके पर चलाई गई जिसमें बताया जा रहा है कि रशीद को 7 गोलियां लगी है रशीद के परिवार का रो रो के बुरा हाल है पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचकर तमाम इलाके के सीटीवी खंगाल रहे है