रफ्तार मीडिया संवाददाता/मिहिजाम

मिहिजाम स्थित पाल बगान में जन सेवा पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन अचिंतो मंडल ने किया, जबकि मुख्य रूप से दल के नेता राकेश लाल उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राकेश लाल ने घोषणा की कि दल द्वारा राजनीति से अलग सामाजिक कार्यों के लिए जल्द ही एक सांस्कृतिक मंच का गठन किया जाएगा। इसके अलावा, मिहिजाम के अमर शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेनानायक प्रमोद कुमार की पावन स्मृति में एक विशाल प्रतिभा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे जामताड़ा जिला एवं चित्तरंजन के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना, मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना और शहीद प्रमोद कुमार की यादों को जीवित रखना है। बैठक में काजू शर्मा, जितेन मंडल, सामू दास, चंद्रशेखर साव, अमित गोराई, रुकसाना खातून आदि ने विचार रखे। इस दौरान मो रियाज आलम, समसा खातून, विजय सरकार, रजनी कुमारी, सैकत मजूमदार, बिमला देवी और राहुल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।