आज दिनांक 06.06.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण की  अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय स्थित डा0 राधा कृष्णन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, माननीय विधायक कल्याणपुर श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह सहित माननीय सांसद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर के जिला प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे।
बैठक में आगामी खरीफ-2026 को लेकर उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता पर विशेष चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया पूर्वी चंपारण जिला में सभी तरह के उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, कहीं से कोई समस्या नहीं है।
एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत सभी किसानों का फार्मर आईडी बनवाना जरूरी बताते हुये उपस्थित जनप्रतिनिधिगण से भी आह्वान किया गया कि अपने स्तर से भी किसानों को जागरूक करें। बैठक में  बताया गया जिन किसानों के पास फार्मर आई0डी0 उपलब्ध होगा उन्हीं किसानों को उर्वरक एवं कृषि विभाग के अन्य योजनाओं का लाभ भविष्य में मिल सकेगा। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए 30 जून तक की तिथि निर्धारित है। इस दौरान सभी किसानों को आईडी बनवाना अनिवार्य है। वर्तमान में जिला में 1,80,000 किसानों का फॉर्मर आईडी बनाया जा चुका है जबकि जिला में लगभग 5 लाख किसान हैं जिन्हें  पीएम किसान निधि की राशि मिल रही है।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।किसानों को उर्वरक प्राप्ति की दिशा में विभाग तत्पर है। उर्वरक की कालाबाजारी, अनियमितता पाये जाने पर थोक उर्वरक विक्रेता, खुदरा उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कर्रवाई की जा रही है।
    उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा बैठक में मांग की गई कि कृषि विभाग से पंजीकृत सभी डीलर एवं सब डीलर अपने दुकान के सामने सूचना पट पर प्रतिदिन के स्टॉक एवं सरकार द्वारा निर्धारित दर को प्रदर्शित करें और पूरी पारदर्शिता बरतें।
बैठक में सभी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सभी थोक उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।