रांची — कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के 9 छात्र-छात्राओं का चयन 14 से 17 मई 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 के लिए किया गया है। सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-17 बालक वर्ग में अंकित कुमार, मंजीत कुमार, कृष्णा महतो एवं प्रिंस कुमार सिंह का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, सृजल सिंह, आकांक्षा कुमारी और रिया कुमारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता में कलकत्ता पब्लिकस्कूल, ओरमांझी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा तथा निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रायपुर के लिए रवाना किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच संतोष कुमार एवं शिक्षिका प्रतीक्षा पांडेय भी मौजूद रहेंगे।