गांडेय रफ्तार मीडिया सवाददाता राजु मंडल: ​गांडेय सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार संपन्न कराने को लेकर गांडेय थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने थाना क्षेत्र मेंपैदल व मोटरसाइकल फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का संदेश देना था।

*​इन क्षेत्रों का पुलिस ने किया भ्रमण*


​थाना परिसर से शुरू हुआ यह मोटरसाइकिल मार्च क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। मार्च में शामिल पुलिस का काफिला ​गांडेय बाजार,​महेशमुण्डा,​गिरनिया, फूलजोरी,
​खोरीमहुवा ​समेत प्रखंड के लगभग सभी छोटे-बड़े कस्बों और गांवों में घूमा। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सीधे संवाद किया. और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

*​अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर:थाना प्रभारी*

​बकरीद के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया से लेकर हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। लोग निर्भीक होकर और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
​पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना गांडेय थाना पुलिस को दें। इस मार्च में थाने के कई पुलिस अधिकारी,प्रमुख राजकुमार पाठक, हाजी उसमान अंसारी, मुखिया अमृतलाल पाठक और भारी संख्या में जवान शामिल थे।