दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद  जनपद से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए रविवार को 10 श्रद्धालुओं के दल को कलेक्ट्रेट सभागार से विधिवत मंत्रोच्चार और माल्यार्पण के साथ रवाना किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को लखनऊ के लिए प्रस्थान कराया। इस दौरान सभागार में श्रद्धा औरउत्साह का माहौल बना रहा। जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है,बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का भी माध्यम है। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हुए यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।बताया गया कि लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर मुख्यमंत्री द्वारा विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा शासन की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ना है।फर्रुखाबाद से इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं मेंत्रिलोकी नाथ वर्मा, चेतन भारती, शांति, सुरेंद्र कुमार पांडेय, राकेश कुमार सारस्वत, यतीन्द्र प्रकाश दुबे, निहारिका पटेल, पं. अजय पाल शुक्ला , राकेश और अंकुर कुमार कश्यप शामिल हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए सहायक आयुक्त उद्योग सोनाली सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो पूरी यात्रा के दौरान समन्वय और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।