दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर मिहिजाम नगर परिषद कार्यालय कर्मियों द्वारा रेलपार हाड़ीपाड़ा क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इससे पूर्व हाड़ीपाड़ी मैदान में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्षा जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर राय, वार्ड पार्षद विष्णु मुर्मू, राहुल शर्मा, रवि मिस्त्री, किरण देवी, रमेश रजक, कैलाश पंडित, नगर परिषद के नगर प्रबंधक विजय कुमार आदि ने माल्यार्पण किया और उनके विचारों को स्मरण किया। रैली को आकर्षक और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों को हौसला बढ़ाया गया, भारत माता आदि के स्वरूप धारण कर और हाथों में स्वच्छता का संदेश लिखे बैनर के माध्यम से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की अपील की गई। रैली हाड़ीपाड़ा से आरम्भ होकर हटिया रोड होते हुए मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 419 से स्टेशन चौक एक नंबर गेट से होते हुए नगर परिषद के पुराना कार्यालय के समक्ष समापन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, रामु बाउरी, विजय सिंह, बबलू शर्मा, सनोज भंडारी, रवि पासवान, शन्नी शर्मा, जितेन्द्र कुमार, पुल्लू यादव, पुना बाउरी के अलावे सफाई कर्मी सहित भारी संख्या में लोग और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।