मुण्डेरवा , बस्ती। धर्मेन्द द्विवेदी:पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती * डा0 यशवीर सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती * श्यामकान्त* के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय रूधौली *कुलदीप सिंह यादव* के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा *प्रदीप कुमार सिंह* के नेतृत्व में उ0नि जावेद खान मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 91/2026 धारा- 137(2),87 बी0एन0एस0 थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय पुत्र छोटई निवासी सामदयापुर हिसामुदीनपुर केवटहिया थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर को मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मुण्डेरवा से कुछ दूर पहले किठिउरी क्रासिंग से शुक्रवार को समय करीब- 18.10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
विदित हो कि अपहृता के पिता द्वारा दिनांक 14 अप्रैल.2026 को अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अजय द्वारा शादी का झांसा देकर बहलाफुसलाकर भगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को बरामद किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ़्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
SO प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 जावेद खान , हे0का0 देवानन्द , का0 अमित यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती शामिल रहे।